Our Mentors

Walking the Path Under Divine Guidance

ॐ तत्सत

परमपूज्य दिव्यानन्द भारती जी

गुरु केवल मार्गदर्शक नहीं, अपितु वह प्रकाश हैं जो साधक के भीतर स्थित सत्य को जागृत करते हैं।

परमपूज्य दिव्यानन्द भारती जी का अवतरण 5 मई 1992, अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर हुआ। मध्यप्रदेश के एक सुसंस्कृत परिवार में जन्म लेकर आपने बाल्यकाल से ही आध्यात्मिकता की ओर स्वाभाविक प्रवृत्ति प्रदर्शित की।

icn 6 removebg preview

बाल्यकाल एवं गुरु सानिध्य

बाल्यकाल में ही, मात्र 3 वर्ष की आयु में, परमपूज्य लालानन्द भारती जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में ध्यान, साधना और भजन के माध्यम से अंतःकरण का शुद्धिकरण आरम्भ हुआ।

icn 2 removebg preview

आध्यात्मिक पथ

प्रारम्भिक साधना के प्रभाव से आध्यात्मिक रुचि निरंतर प्रगाढ़ होती गई। वर्ष 2012 में सन्यास दीक्षा ग्रहण कर आपने अपने जीवन को पूर्णतः साधना और आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में समर्पित किया।

icn 3 removebg preview

ज्ञान, शिक्षा एवं कला

आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ आपने इंदौर संगीत विद्यालय से शास्त्रीय संगीत (गायन) में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की और अनेक शास्त्रों का गहन अध्ययन किया।

Path of Awakening

A presence that nurtures clarity, compassion, and the journey toward self-realization.

jivan yatra 1

गुरु कृपा और दिव्य साधना

icn 10 removebg preview

वेदांत, आगम एवं अन्य गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का अध्ययन करते हुए आपने उनमें गहन प्रवीणता प्राप्त की। गुरु उपदेशों को अपने अंतःकरण में धारण करते हुए, विविध आध्यात्मिक अनुभवों के माध्यम से आपने अपने जीवन में दिव्यता को आत्मसात किया।

icn 11 removebg preview

अल्पायु से ही, गुरु आज्ञा के अनुसार आपने धर्म प्रचार-प्रसार का कार्य आरम्भ किया। बाल्यकाल में ही आपने श्रीमद्भागवत कथा एवं विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर प्रवचन देकर जन-जागरण का कार्य किया।

icn 12 removebg preview

गुरु कृपा और विशुद्ध अंतःकरण के प्रभाव से आपने अल्प समय में अनेक विद्याओं को सिद्ध किया। इन अनुभवों से प्राप्त ज्ञान को आपने सदैव लोक कल्याण हेतु समर्पित किया।

icn 13 removebg preview

आपकी शिक्षाएँ केवल ज्ञान नहीं, बल्कि साधना, अनुभव और आत्म-जागरण का मार्ग हैं—जो प्रत्येक साधक को स्वयं की पहचान की ओर ले जाती हैं।

A presence that nurtures clarity, compassion, and the journey toward self-realization.
Scroll to Top